सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कासगंज। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक 19 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। थाना कोतवाली कासगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को माहेश्वरी धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कासगंज पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हो रहे युवक की पहचान कर उसे 27 अगस्त को माहेश्वरी धर्मकांटा के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल कुमार पुत्र बबलू कुमार, निवासी टावर वाली गली, नदरई, थाना कासगंज, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कासगंज में मु0अ0सं0 503/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र मय टीम शामिल रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *