सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की धूम, छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र




न्यौली/मिर्जापुर मानपुर नगरिया। सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में राखी सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शिक्षिका आयुषी गोस्वामी के निर्देशन में हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में योग्या चौहान एवं मोहिनी बघेल की राखी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में आव्या ठाकुर एवं दीक्षा की राखी संयुक्त रूप से प्रथम रही।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मनोज चौहान ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है, जिसे सभी को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में विकास शर्मा, दुष्यन्त कश्यप, आरती चौहान, नेहा साहू, निदा खान, हिमानी मौर्य, शिवा सोलंकी, नेहा चौहान, कुमकुम बघेल, विशाल सोलंकी, राजीव बरबारिया, कमल साहू, दीपिका चौहान, आकृति शर्मा, प्रियांशी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

