रक्षा बंधन पर तीर्थ नगरी सोरों बद्रेश्वर अखाड़े में गूंजेगी पहलवानों की हुंकार, 28 को होगा अंतरराज्यीय दंगल

रक्षा बंधन पर बद्रेश्वर अखाड़े में गूंजेगी पहलवानों की हुंकार, 28 को होगा अंतरराज्यीय दंगल

नामचीन अखाड़ों के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच, सुबह 11 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता

 

कासगंज यूपी। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी सोरों के बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े पर 28 अगस्त को उपेंद्र पहलवान स्मृति वार्षिक अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर आयोजकों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं सभासद रमाकांत तिवारी ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसमें विभिन्न राज्यों के नामी-गिरामी अखाड़ों से पहलवान पहुंचेंगे और अपने शानदार दांव-पेंच व कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

रमाकांत तिवारी ने बताया कि उपेंद्र पहलवान की स्मृति में आयोजित होने वाला यह वार्षिक दंगल युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करने और पारंपरिक भारतीय खेल को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *