होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डरा मासूम, रोते-रोते गिरा और चली गई जान

होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डरा मासूम, रोते-रोते गिरा और चली गई जान

विशाखापट्टनम के स्कूल में छह वर्षीय छात्र की अचानक मौत से मचा हड़कंप, अत्यधिक घबराहट को बताया जा रहा संभावित कारण

विशाखापट्टनम। विशाखापट्टनम के एक स्कूल में छह वर्षीय मासूम छात्र की अचानक मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, लिटिल गार्डन स्कूल में LKG में पढ़ने वाला छह वर्षीय छात्र प्रणय होमवर्क पूरा नहीं कर पाया था। इसी बात को लेकर शिक्षिका ने उसे डांटा। बताया जा रहा है कि डांट से बच्चा बेहद डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। इसी दौरान उसे खांसी आने लगी और वह अचानक शिक्षिका के ऊपर गिर पड़ा।

स्कूल स्टाफ तत्काल बच्चे को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

प्रथम दृष्टया अत्यधिक घबराहट और डर के कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना ने बच्चों पर पढ़ाई और अनुशासन के नाम पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *