रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा और तुलसी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा और तुलसी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सोरों (कासगंज)। (लेखक सचिन उपाध्याय)संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सोरों नगर मंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर सात प्रमुख मांगें रखीं। मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठियों में साहित्यकारों, संतों और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों द्वारा उठाई जा रही मांगों का भाजपा पूर्ण समर्थन करती है।

ज्ञापन में मांग की गई कि संत तुलसीदास जी की जयंती, श्रावण मास शुक्ल पक्ष सप्तमी को ‘राष्ट्रीय सांस्कृतिक दिवस’ के रूप में घोषित कर सार्वजनिक अवकाश किया जाए, ताकि देशवासी उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान से परिचित हो सकें।

सबसे प्रमुख मांग संत तुलसीदास जी की जन्मभूमि सोरों शूकरक्षेत्र (कासगंज) को भव्य राष्ट्रीय तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है। साथ ही उनके जीवन-दर्शन पर आधारित अत्याधुनिक संग्रहालय और शोध संस्थान स्थापित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में श्रीरामचरितमानस को ‘राष्ट्रीय ग्रंथ’ का दर्जा देने, रामचरितमानस, विनय पत्रिका और कवितावली आदि के दर्शन को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में ‘संत तुलसीदास शोध पीठ’ स्थापित करने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा संत तुलसीदास जी के सम्मान में स्मारक डाक टिकट एवं सिक्का जारी करने तथा सोरों, चित्रकूट, वाराणसी और अयोध्या को जोड़ते हुए ‘तुलसी सांस्कृतिक मार्ग’ विकसित करने की मांग की गई।

मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने कहा कि सोरों संत तुलसीदास जी की जन्मस्थली है। यदि सरकार इन मांगों को शीघ्र पूरा करती है तो इससे जनपद कासगंज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *