तुलसी जयंती पर तुलसीदास जी का हुआ पंचाभिषेक, देर शाम होगी भव्य आरती

तुलसी जयंती पर तुलसीदास जी का हुआ पंचाभिषेक, देर शाम होगी भव्य आरती

हरि की पैड़ी स्थित तुलसी स्मारक पर विधि-विधान से हुआ पूजन, राघव सरकार का भी किया गया दुग्धाभिषेक

oplus_2
oplus_2
oplus_34

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित हरि की पैड़ी पर गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को तुलसी स्मारक पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महंत मनु दुबे सिद्ध बाबा के नेतृत्व में तुलसी आरती मंडल द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी का प्रथम अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही श्रीरामचरितमानस पाठ का विधिवत समापन हुआ।

सुबह तुलसीदास जी की प्रतिमा को दुग्धाभिषेक एवं पंचाभिषेक कर स्नान कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। वहीं प्रभु श्रीराम राघव सरकार का भी दुग्धाभिषेक महंत मनु दुबे सिद्ध बाबा एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। पंडित सक्षम द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया।

महंत मनु दुबे सिद्ध बाबा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सुबह तुलसीदास जी का पंचाभिषेक, राघव सरकार का दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ कराया गया। साथ ही श्रीरामचरितमानस पाठ का भी समापन हुआ।

उन्होंने बताया कि देर शाम गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *