तुलसी जयंती पर हरि की पैड़ी परिक्रमा में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, लव यादव ने जीती दौड़

तुलसी जयंती पर हरि की पैड़ी परिक्रमा में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, लव यादव ने जीती दौड़

तुलसी जन्मभूमि पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

सोरों, कासगंज। (सचिन उपाध्याय)तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित तुलसी जन्मभूमि पर बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर आदि गंगा मां गंगा की हरि की पैड़ी पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर किया। हरि की पैड़ी परिक्रमा क्षेत्र में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में गांव गंगागढ़ निवासी लव यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये एवं प्रमाण पत्र हासिल किया। फरीद नगर निवासी मनजीत लाखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 2100 रुपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं किशोरपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये एवं प्रमाण पत्र हासिल किया।

युवाओं को खेलों से जोड़ना उद्देश्य : रिंकू पचौरी

आयोजक एवं सभासद रिंकू पचौरी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती जैसे पावन अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन सभासद रिंकू पचौरी तथा सोरों रामलीला कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सोनू बौहरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आकाश तिवारी, विक्की पसंवत, नितिन निर्भय, अजीत तिवारी, नीतेश मेधावी, गोविंद पचौरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *