श्री गंगा सभा महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार कराएंगे सोमेश्वर मंदिर के गर्भगृह का जीर्णोद्धार
मंदिर परिसर में होगी बड़े नंदी महाराज की स्थापना, भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारी

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर में भगवान श्री सोमेश्वर महादेव की कृपा से श्री सोमेश्वर मंदिर के मुख्य गर्भगृह के जीर्णोद्धार का पावन कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। श्री गंगा सभा के महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार द्वारा मंदिर के मुख्य गर्भगृह का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के हॉल में बड़े नंदी महाराज की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कराई जाएगी।
मंदिर के महंत लालो पुजारी जी द्वारा श्री गंगा सभा महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार को गर्भगृह के जीर्णोद्धार का पवित्र संकल्प-निवेदन सौंपा गया। इस अवसर पर बबलू मोहल्लेदार ने इसे भगवान सोमेश्वर महादेव की कृपा से प्राप्त सेवा बताते हुए कहा कि गर्भगृह के जीर्णोद्धार और नंदी महाराज की स्थापना का कार्य पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं विधि-विधान के साथ कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देवों के देव भगवान सोमेश्वर महादेव के मंदिर की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए परम सौभाग्य है। बाबा की कृपा और श्रद्धालुओं के आशीर्वाद से यह पावन संकल्प शीघ्र पूर्ण होगा।
महंत लालो पुजारी जी ने कहा कि भगवान सोमेश्वर महादेव की कृपा से मंदिर के मुख्य गर्भगृह के जीर्णोद्धार का संकल्प बबलू मोहल्लेदार द्वारा लिया गया है। जीर्णोद्धार और नंदी महाराज की स्थापना से मंदिर परिसर को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है।
ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार ने श्रद्धालुओं से अपील की कि इस पावन कार्य की निर्विघ्न पूर्णता के लिए भगवान सोमेश्वर महादेव से प्रार्थना करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
🚩 ॥ ॐ नमः शिवाय ॥ 🚩
Author: Soron Live 24

