सोरों में 19 अगस्त को मनेगी गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती

सोरों में 19 अगस्त को मनेगी गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती

तुलसी मेला महोत्सव में होंगे सुंदरकांड पाठ, महाआरती और रामलीला सहित धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोरों। मानसकार गोस्वामी तुलसीदास जी की 515वीं जयंती 19 अगस्त को उनकी जन्मभूमि तीर्थनगरी सोरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी जयंती के अवसर पर तुलसी मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

तुलसी मेला के सचिव रविन्द्र ब्रह्मचारी ने बताया कि भारतीय जनमानस में भक्ति, नीति, लोकमंगल, मानवहित और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातःकाल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद संध्याकाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक क्षेत्र के महामंडलेश्वर, रामकथा वाचक, साहित्यकार एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे।

जन्मभूमि सोरों में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में रामलीला के उपरांत संत शिरोमणि मोनी दिगम्बर महाराज की उपस्थिति भी रहेगी। तुलसी मेला महोत्सव के तत्वावधान में होने वाले इन आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *