कासगंज में आप कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, आवास पर फहराया तिरंगा

कासगंज में आप कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, आवास पर फहराया तिरंगा

(तिरंगा झंडा को सलामी देते आप कार्यकर्ता)

 

कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशोक नगर कॉलोनी, कासगंज में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष शिव शंकर दक्ष के आवास पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह यादव, प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ चंद्रवीर सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष ताराचंद बघेल, जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ प्रेम सिंह सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। संविधान, लोकतंत्र और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की दिशा में सच्चा कदम है।

कार्यक्रम में विनोद कुमार, रोहित जाटव, अनिल कुमार, संजय उर्फ इनोवा, विशाल कुमार, नासिर खान, भगवानदास, राजू जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *