कासगंज में नकली पनीर से लदी गाड़ी पकड़ी, 200 किलो पनीर कराया नष्ट

कासगंज में नकली पनीर से लदी गाड़ी पकड़ी, 200 किलो पनीर कराया नष्ट

 

कासगंज। जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य-2 कुलदीप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनन्द देव के नेतृत्व में 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अलीगढ़ की ओर से कासगंज आ रही एक गाड़ी को रोककर जांच की गई। गाड़ी में नकली पनीर लदा हुआ पाया गया। मौके पर करीब 200 किलोग्राम नकली पनीर बरामद कर उसका विनिष्टीकरण कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी ने बरामद पनीर का एक नमूना संकलित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *