कासगंज में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

कासगंज में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लिया संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक

कासगंज। शहर के एक निजी होटल में मंगलवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन की स्थिति, सक्रियता, विस्तार और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत जानकारी ली गई।

 

बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर विजय जांगड़, पीपीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद सत्या बहन, पीसीसी ऑब्जर्वर ओमकार सिंह तथा पीसीसी ऑब्जर्वर गिरवर शर्मा ने भाग लिया। पर्यवेक्षकों ने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कासगंज में कांग्रेस संगठन लगातार सक्रिय होकर बेहतर कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार संगठन का विस्तार हो रहा है और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता

संगठनात्मक बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं एवं पर्यवेक्षकों ने प्रेस वार्ता भी की। इसमें संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों तथा कासगंज में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, सत्यप्रकाश गुप्ता, कमल गुप्ता, अदनान मियां, मुनेन्द्र पाल सिंह, विमल सिंह, साजिल, अमित भय्यू, अजय मिश्रा, हरीशंकर पचौरी, झम्मन सिंह लोधी, रमेश धनगर, दीपक धनगर, दीपू पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, रत्नेश उपाध्याय, अर्चिका मिश्रा, सुशील पंडित, तरुण शर्मा, अमित पाठक, नूर मोहम्मद नुरु, गुलफाम सिंह, अली हसन, दीक्षा गुप्ता, चंदरवती और मानसी ठाकुर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *