सोरों सोमेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी,वराह भगवान के दरबार में हुआ दिव्य मिलन
वराह भगवान के समक्ष हुई सोमेश्वर महादेव की भव्य आरती, पुष्पवर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत

सोरों (कासगंज)।( सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र शिवमय हो उठी। श्रद्धा और आस्था के बीच भगवान सोमेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी पूरे विधि-विधान के साथ सोमेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई। शाही पालकी परिक्रमा मार्ग से होती हुई वराह भगवान मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया।
वराह भगवान मंदिर प्रांगण में वराह भगवान के समक्ष सोमेश्वर महादेव की भव्य आरती संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं को वराह भगवान एवं सोमेश्वर महादेव के दिव्य दर्शन कराए गए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय वराह भगवान के जयघोष से गूंज उठा।


कार्यक्रम में वराहगढ़ सभा एवं संध्या फेरी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वराह मंदिर के सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने सोमेश्वर महादेव की शाही सवारी की विधिवत आरती उतारी। शाही सवारी में शामिल डमरू वादकों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का संचार किया। वराह भगवान और सोमेश्वर महादेव के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।


शाही सवारी के वराह भगवान मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डॉ. कमल नयन चौधरी, मुकेश निर्भय, दयाशंकर तिवारी, राधाकृष्ण तिवारी, शिवम स्वामी, आकाश उपाध्याय, सुमित दुबे, सुमित दीक्षित, बाली सरपंच, सक्षम द्विवेदी, सौरभ चौधरी, अध्ययन चौधरी, वंश, सूर्यकांत, बंशीधर द्विवेदी, आकाश तिवारी, सुमित तिवारी, मंगल बंगरिया, दीपक निर्भय, राहुल निर्भय, रामू रेडी, अक्षय कुमार चौधरी, सतीश भारद्वाज, हेमंत त्रिगुणायत, विकास श्रोतीय, शंभू शंकर गोस्वामी, भरत तिवारी, सूर्यांश उपाध्याय एवं निखिल निर्भय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने वराह भगवान एवं सोमेश्वर महादेव की आरती में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर निकली इस दिव्य शाही सवारी ने तीर्थ नगरी की धार्मिक परंपरा, शिवभक्ति और वराह भगवान के प्रति श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिली।
Author: Soron Live 24

