पप्पू यादव के कथित बयान के विरोध में सोरों में बुद्धि शुद्धि यज्ञ, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

पप्पू यादव के कथित बयान के विरोध में सोरों में बुद्धि शुद्धि यज्ञ, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

भगवा एवं संत समाज के सम्मान में हुआ हवन, नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

कासगंज यूपी । विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल की ओर से रविवार को सोरों के सहावर गेट पर सांसद पप्पू यादव के कथित भगवा एवं साधु-संतों पर दिए गए बयान के विरोध में बुद्धि शुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि भगवा ध्वज और संत समाज सनातन धर्म तथा भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनका सम्मान पूरे हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव द्वारा दिए गए कथित बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में सहावर गेट पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवा और संत समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हुए नारेबाजी भी की।

इसके बाद आयोजित दूसरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नशा न करने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि आज युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। बजरंग दल प्रत्येक युवा को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि स्वस्थ युवा, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में जिला संयोजक गोविन्द महेरे, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, धर्म जागरण संयोजक दीपक पराशर, निक्की निर्भय, आशु लोधी, राहुल बघेल, शनि अरोरा, वरुण अरोरा, सिद्धांत गुप्ता, लोकेश कुमार, मनोज बघेल, गौ रक्षक आशु वर्मा, आकाश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #बजरंगदल #सोरों #प्रदर्शन

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *