कांवड़ मेला शुरू, लेकिन सोरों सब्जी मंडी मार्ग का सार्वजनिक शौचालय अब भी बंद; पहले सब्जी बेचने का वीडियो हुआ था वायरल, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

कांवड़ मेला शुरू, लेकिन सब्जी मंडी मार्ग का सार्वजनिक शौचालय अब भी बंद; तीन महीने पहले सब्जी बेचने का वीडियो हुआ था वायरल, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई।

 

सोरों शूकर क्षेत्र (कासगंज)। श्रावण मास का कांवड़ मेला शुरू हो चुका है और तीर्थ नगरी सोरों में हजारों कांवड़ यात्रियों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद सब्जी मंडी मार्ग स्थित सार्वजनिक (सुलभ) शौचालय आज भी आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बंद पड़ा है। शौचालय पर अवैध कब्जा होने के कारण मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है, जिससे कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सुविधा नहीं मिल पा रही है।

सबसे गंभीर बात यह है कि करीब तीन महीने पहले इसी सार्वजनिक शौचालय के अंदर कद्दू समेत अन्य सब्जियां रखकर एक आढ़ती द्वारा बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब तक न तो अवैध कब्जा हटाया गया और न ही शौचालय को जनता के उपयोग के लिए खोला गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय बंद रहने से स्वच्छता व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटाकर शौचालय को कांवड़ यात्रियों एवं आम नागरिकों के लिए संचालित कराया जाए।

#Soron #KavarYatra #DMKasganj #Kasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *