गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने गुरुजनों का किया सम्मान
खाटू श्याम मंदिर में महंत मान सिंह का किया अभिनंदन, गुरु के महत्व पर रखे विचार

कासगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कासगंज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगला बीच, सहावर गेट स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर मंदिर के महंत मान सिंह का फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय पुण्डीर आदर्श एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह वर्मा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ महंत मान सिंह का अभिनंदन किया।
संजय पुण्डीर आदर्श ने कहा कि गुरुजनों का देश और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान होता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति सही दिशा में आगे बढ़ता है।
वहीं जय सिंह वर्मा ने कहा कि गुरु के बिना समाज अधूरा है। गुरु ही मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
इसी क्रम में समाजसेवी सुनील कुमार एवं आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सुनील कुमार, अभिषेक पुण्डीर, सौरभ वर्मा, गौरव शाक्य, ठाकुरदास लोधी, भगवान दास, गिरीश शाक्य, उदयवीर सिंह, लालाराम कश्यप, गौतम कुमार, कृष्ण, शालिनी, प्राची, गौरी, अमन, तनु, राज, कुलदीप, शौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

