गुरु पूर्णिमा पर गंगा में नहाते समय युवक डूबा, पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू अभियान जारी

गुरु पूर्णिमा पर गंगा में नहाते समय युवक डूबा, पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू अभियान जारी

कासगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूब जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार सुबह थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाबी स्थित भगरी घाट की है।

जानकारी के अनुसार संजू उर्फ संजीव (32 वर्ष) पुत्र महाराज सिंह, निवासी नगला गुलाबी, अपने परिजनों के साथ गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए भगरी घाट पहुंचे थे। सुबह करीब 6:45 बजे स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी था।

पुलिस प्रशासन ने घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *