कासगंज-सोरों मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

कासगंज। रविवार (26 जुलाई 2026) को दोपहर करीब 3:30 बजे कासगंज-सोरों मार्ग पर पुरानी पुलिस लाइन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर कैंटर (UP 82 AT 7627) ने मोटरसाइकिल (UP 81 PZ 3849) को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बाबू (26 वर्ष) पुत्र नागर सिंह, निवासी नगला सामंती, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरे घायल जयप्रकाश (50 वर्ष) पुत्र बुलाकी राम, निवासी नगला सामंती, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही सोरों पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घायल जयप्रकाश के बहनोई भी मौके पर मौजूद हैं।
Author: Soron Live 24

