दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

अम्बेडकर पार्क से निकाला विरोध मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; छात्रों के साथ न्याय की मांग

कासगंज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरु वार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा ने कासगंज में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क (सोरों गेट) से प्रदर्शन करते हुए शिक्षा नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने छात्रों के साथ न्याय किए जाने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। साथ ही प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई गई।

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने कहा, “देश का युवा अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन उसकी आवाज को लाठी के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी युवजन सभा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।”

प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर छात्रों के साथ न्याय, निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी एवं युवजन सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *