गो-सम्मान आह्वान अभियान को लेकर विहिप-बजरंग दल की बैठक, 27 जुलाई को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

गो-सम्मान आह्वान अभियान को लेकर विहिप-बजरंग दल की बैठक, 27 जुलाई को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, संतों के सान्निध्य में होगा जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम

कासगंज/सोरों। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी गो-सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत जनपद कासगंज के सोरों प्रखंड स्थित आरएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एटा विभाग के विभाग संगठन मंत्री तेजपाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गोमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गो-संरक्षण भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है तथा इसके प्रति समाज में व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प एवं शपथ ली कि 27 जुलाई को संतों के पावन आशीर्वाद एवं सान्निध्य में जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी को गो-संरक्षण एवं गो-सम्मान से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि पूरा कार्यक्रम पूर्ण अनुशासन, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में राजेंद्र मौर्य (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), गोविंद महेरे (जिला संयोजक, बजरंग दल), सुधांशु भारद्वाज (प्रखंड संयोजक, बजरंग दल), निक्की निर्भय (नगर संयोजक), नितिन मिश्रा, किशन दुबे, आशु लोधी (प्रखंड गौ-रक्षा प्रमुख), जयप्रकाश महेरे (प्रखंड सहसंयोजक, बजरंग दल), तन्मय पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *