राणा इंटर कॉलेज में अवैध फीस वसूली के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन दो घंटे सड़क लगा रहा जाम, जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

राणा इंटर कॉलेज में अवैध फीस वसूली के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
दो घंटे सड़क लगा रहा जाम, जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना


कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा ढोलना स्थित राणा इंटर कॉलेज में कथित अवैध फीस वसूली, फर्नीचर की कमी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे कॉलेज के सामने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्यालय में छात्रों से 1200 रुपये से अधिक की अवैध फीस वसूली की जा रही है। साथ ही छात्रों की संख्या के अनुरूप फर्नीचर उपलब्ध न होने, साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया गया। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। धरना और सड़क जाम करीब एक घंटा 50 मिनट तक चला। सूचना पर प्राासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर 1रू50 बजे प्रदर्शन समाप्त कर सड़क जाम खोल दिया गया और यातायात सामान्य हो सका। प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप सिंह, जिला संयोजक हिमांशु लोधी, नगर मंत्री कृष्ण माहेश्वरी सहित सिंटू, अंशक सेन, माधव यादव, दिव्यांश वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रिंस पाल, अक्की यादव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन सौपते एबीवीपी कार्यकर्ता। #Abvp #kasganjnews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *