कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज में ट्रैफिक प्लान जारी, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन लागू

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज में ट्रैफिक प्लान जारी, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन लागू

लहरा व कछला गंगा घाट आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट, 7 पार्किंग स्थल बनाए गए

कासगंज। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कासगंज ट्रैफिक पुलिस ने 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट एवं कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था 

1. एटा से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन

सौरभ ढाबा (एटा रोड) से डायवर्ट किए जाएंगे।

अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।

2. हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन

नदरई तिराहे से सौरभ ढाबा (एटा रोड) की ओर डायवर्ट होंगे।

अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर, गंजडुंडवारा होकर कादरगंज गंगा पुल से गुजरेंगे।

3. अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन

हजारा नहर पुल से मामों बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

गोरहा नहर पुल, सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जाएंगे।

4. कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहन

दुपहिया मोड़ (नगरिया, थाना सोरों) से डायवर्ट होंगे।

याकूतगंज, सहावर, अमांपुर होते हुए कासगंज एवं अन्य गंतव्यों तक पहुंचेंगे।

5. सोरों से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन

नगरिया तिराहे से सहबाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं की ओर भेजे जाएंगे।

6. बदायूं से कादरगंज गंगा पुल होकर आने वाले भारी वाहन

तरसी तिराहे से पटियाली एवं सिढ़पुरा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल

♦️ पार्किंग-1 : लहरा घाट

♦️ पार्किंग-2 : लहरा गांव

♦️ पार्किंग-3 : कुष्ठ आश्रम

♦️ पार्किंग-4 : घोड़ा मेला ग्राउंड

♦️ पार्किंग-5 : मेला ग्राउंड, सोरों

♦️ पार्किंग-6 : पॉलीटेक्निक कॉलेज, पुरानी पुलिस लाइन, सोरों

♦️ पार्किंग-7 : गोला कुआं के पास

ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *