नगरिया मंडल के गड़रपुरा बूथ पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, विधायक ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर ही होगा सशक्त भारत का निर्माण: हरिओम वर्मा

नगरिया मंडल के गड़रपुरा बूथ पर मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, विधायक ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

 

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर वसुपुरा शक्ति केंद्र के गड़रपुरा बूथ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमापुर विधायक हरिओम वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरिओम वर्मा ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में अपराध और माफियाओं का बोलबाला था, जबकि भाजपा सरकार ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया है। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का विरोध किया था। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता अतर सिंह बघेल ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मंत्री रवि दिवाकर, शक्ति केंद्र संयोजक रामबहादुर गौर, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र बघेल, अजय मौर्य, सौरभ मौर्य, बालिस्टर साहू, योगेश बघेल, प्रमोद बघेल, जितेंद्र बघेल, धर्मपाल, रमेश, श्यामवीर, प्रेमपाल बघेल, राजवीर ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *