भूमि कब्जे और पैमाइश में अनियमितता का आरोप, किसान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

भूमि कब्जे और पैमाइश में अनियमितता का आरोप, किसान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

 

कासगंज। तहसील क्षेत्र कासगंज के ग्राम कुबेरनगरी निवासी किसान बिहारी पुत्र हिम्मत ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी भूमि पर अवैध कब्जा कराने तथा पैमाइश न किए जाने का आरोप लगाया है। किसान ने मामले में नायब तहसीलदार, लेखपाल और एक कथित दलाल की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

शिकायत के अनुसार ग्राम कादर वाड़ी स्थित उसकी भूमि पर कथित रूप से साजिश के तहत दूसरे व्यक्ति का कब्जा करा दिया गया। किसान का आरोप है कि उसने इसका विरोध किया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी भूमि की पैमाइश कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं किया जाता, जिससे गरीब किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने जिलाधिकारी से भूमि को कब्जा मुक्त कराने तथा गाटा संख्या 257/7 की निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है।

किसान ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

#Kasganj #LandDispute #FarmerComplaint #DMKasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *