अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले नगरिया में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ, योग अपनाने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले नगरिया में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ, योग अपनाने का दिया संदेश

कासगंज/न्यौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल एवं सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में किया गया।

सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित शिविर के पहले दिन योग शिक्षक महेशपाल कश्यप के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान महेशपाल कश्यप ने कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। योग ही स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवन का आधार है।

मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि आज विश्व के अनेक देशों ने योग के महत्व को स्वीकार किया है। आगामी 21 जून को 200 से अधिक देशों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग भारत की अमूल्य देन है, जो पूरे विश्व को स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दे रही है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस अवसर पर शिवानी चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, बूथ अध्यक्ष सौरभ मौर्य, विशाल सोलंकी, विकास शर्मा, रिया बघेल, निहाल पाल, दुर्वेश पाल, कृति चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

#Kasganj #YogaDay2026 #InternationalYogaDay #BJP #Nyauli #YogaCamp #HealthAwareness

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *