यूपी में तीसरे मोर्चे की दस्तक! RAM-करणी सेना गठबंधन से बदलेगा चुनावी समीकरण?
सवर्ण और युवा वोट बैंक पर नजर, भाजपा-सपा दोनों के लिए बढ़ सकती है चुनौती

लखनऊ। (सचिन उपाध्याय)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की राजनीति में एक नया समीकरण उभरकर सामने आया है। मंगलवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) और करणी सेना के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
अब तक प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच माना जा रहा था, लेकिन RAM और करणी सेना का यह गठबंधन चुनावी मैदान में नई चुनौती पेश कर सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मोर्चा पारंपरिक दलों के स्थापित वोट समीकरणों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।
यदि गठबंधन सवर्ण समाज और युवा मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाने में सफल रहता है, तो इसका असर कई विधानसभा सीटों पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है।
#RAM #KarniSena #UPPolitics #UPElections #UPElection2027 #AlankarAgnihotri
Author: Soron Live 24

