सोमवती अमावस्या पर वराह मंदिर दरबार का दिव्य श्रृंगार, मलाई-पूरी से सजे भगवान के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

सोमवती अमावस्या पर वराह मंदिर दरबार का दिव्य श्रृंगार, मलाई-पूरी से सजे भगवान के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पुरुषोत्तम मास में दुग्धाभिषेक, पूजन और भव्य आरती से भक्तिमय हुआ वातावरण

सोरों (कासगंज)। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित प्राचीन वराह मंदिर में सोमवती अमावस्या एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री वराह का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर दरबार को मलाई-पूरी से सजाकर आकर्षक एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मंदिर में प्रातःकाल भगवान वराह का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए तथा पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर भगवान वराह का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन और आराधना से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान वराह के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *