कासगंज में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ, सरकार की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

कासगंज में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ, सरकार की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 16 विभागों ने लगाए स्टॉल, जन चौपालों में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

कासगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड कासगंज परिसर में तीन दिवसीय विशेष जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत, कृष्णा राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत एवं अन्य विभागों सहित 16 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

इसी क्रम में पटियाली, अमांपुर और अन्य विकास खंडों में जन चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभार्थी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *