गुड़गुड़ी में जनचौपाल आयोजित, विधायक हरिओम वर्मा ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

गुड़गुड़ी में जनचौपाल आयोजित, विधायक हरिओम वर्मा ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

कासगंज/न्यौली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगरिया मंडल के ग्राम गुड़गुड़ी में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का कार्य भी कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कोमल पंवार के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामनिवास राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मंत्री विक्रम राजपूत, शक्तिकेंद्र संयोजक अशोक राजपूत, बूथ अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा, भगवान सिंह, तेजप्रकाश, सतेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *