12 जून को कासगंज आएंगे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, करेंगे ‘उर्मिला गार्डन’ का उद्घाटन

12 जून को कासगंज आएंगे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, करेंगे ‘उर्मिला गार्डन’ का उद्घाटन

देवेंद्र सिंह यादव की सपा में संभावित वापसी को लेकर तेज हुई चर्चाएं

कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 जून को कासगंज पहुंचेंगे। वह पूर्व एटा सांसद देवेंद्र सिंह यादव द्वारा निर्मित नव-निर्मित ‘उर्मिला गार्डन’ का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

 

दो बार एटा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके देवेंद्र सिंह यादव लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। अब अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम में शामिल होने से उनकी सपा में संभावित वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

देवेंद्र सिंह यादव का परिवार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार से भी पारिवारिक संबंध रखता है। ऐसे में यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और कासगंज-एटा की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। #AkhileshYadav #kasganj #DevendraSinghYadav

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *