अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

सोरों/कासगंज। ग्राम शाहपुर माफी के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी पर आवागमन की सुविधा बनाए रखने के लिए अंडरपास अथवा पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) कासगंज को सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम शाहपुर माफी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हाईवे निर्माण के चलते गांव के मुख्य संपर्क मार्ग बंद होने की संभावना है, जिससे लगभग 4 से 5 हजार की आबादी तथा आसपास के कई गांवों के लोगों को खेतों, खलिहानों और अन्य स्थानों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां अंडरपास या पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो लोगों को 4 से 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ेगा। उन्होंने जनहित में शीघ्र अंडरपास निर्माण की मांग की है।

इस दौरान दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

#Kasganj #Soron #ShahpurMafi #NH530B #UnderpassDemand #ADMKasganj #LocalNews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *