विश्व पर्यावरण दिवस पर सोरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

सोरों, कासगंज | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा सोरों नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौशाला के निकट वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार भारद्वाज* ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि सोरों को हरा-भरा बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। गौशाला के आसपास लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में गौवंश को छाया एवं शुद्ध वातावरण देंगे।
मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के सच्चे प्रहरी हैं। ये ऑक्सीजन देते हैं,तापमान नियंत्रित करते हैं और भू-जल स्तर बढ़ाते हैं। आज लगाए गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। जब तक पौधे वृक्ष न बन जाएं, तब तक उनकी देखभाल करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नानक चंद्र गुप्ता,मनोज भारद्वाज,गिरीश वार्ष्णेय, कन्हैयालाल बघेल, आशुतोष त्रिवेदी,विजय गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार,शिवम् भारद्वाज,सत्यम चतुर्वेदी,संपूर्णानंद भारद्वाज, विशाल पाठक,चई बाबू,सचिन भारद्वाज आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

