भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सलेमपुर पिरोदा

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सलेमपुर पिरोदा

सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, सात दिवसीय कथा में उमड़े श्रद्धालु

कासगंज। सचिन उपाध्याय /दुर्गेश ठाकुर जनपद कासगंज के गांव सलेमपुर पिरोदा में माता रानी के प्राचीन मंदिर से रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला तथा जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कलश यात्रा माता रानी के मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और भजनों के साथ धर्म और संस्कृति का संदेश दिया।

माता रानी के मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचिका संगीता शास्त्री के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि कल्पेश चौहान, बबलू पुंढीर, पंकज सोलंकी, सोनू पुंढीर, सुरजीत पुंढीर, विनय पुंढीर, अनूप पुंढीर, विशाल पुंढीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

कथावाचिका संगीता शास्त्री ने कहा

कथावाचिका संगीता शास्त्री ने कहा कि “श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति, सदाचार और संस्कारों का विकास होता है। भगवान की भक्ति से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है। सभी श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से सातों दिन कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *