अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
– सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में प्रत्येक दिन छात्राओं ने सीखे गुर
– विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी किए गए सम्मानित

कासगंज।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पटियाली द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित किया गया साप्ताहिक ‘छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर’ पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।
गुरुवार को समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि मुनेश राजपूत, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा, विशिष्ट अतिथि दीपक मिश्र, मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सत्यप्रकाश पाल ब्लॉक अध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ और शिवम बघेल सदस्य, प्राथमिक शिक्षक संघ उपस्थित रहे।
साथ ही अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापिका रुक्मणि, कंचन दीक्षित, अश्विनी लोधी सह मीडिया प्रभारी, विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित तथा सह नगर मंत्री मेघा राठौर ने संयुक्त रूप से मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। साप्ताहिक शिविर के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित ने परिषद के कार्य और छात्राओं के आत्मविकास पर बात रखी। मुख्य अतिथि मुनेश राजपूत ने शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा हथियार बताया। दीपक मिश्र ने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर क्राइम से बचने के तरीके सिखाए। वहीं सत्यप्रकाश पाल ने समाज में शिक्षा के माध्यम से समानता लाने के विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन तहसील एवं कार्यक्रम संयोजक अम्बुज द्विवेदी ने किया। अंत में, सभी अतिथियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित ने कार्यक्रम के विधिवत समापन की घोषणा की। इस अवसर पर सह सोशल मीडिया संयोजक प्रत्यून सिन्हा, रिया गौर, स्नेहा, मान्य, तनु, तन्वी, अंशिका, मनु, तान्या, एवं परिषद के कार्यकर्ता और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Author: Soron Live 24

