गंगा दशहरा स्नान पर्व पर कासगंज में रहेगा रूट डायवर्जन

गंगा दशहरा स्नान पर्व पर कासगंज में रहेगा रूट डायवर्जन

24 मई रात 8 बजे से 25 मई रात 8 बजे तक लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

कासगंज। गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस द्वारा शहर में विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 25 मई 2026 को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सोरों क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट एवं कछला गंगा घाट पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह डायवर्जन व्यवस्था 24 मई 2026 की रात 8 बजे से 25 मई 2026 की रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन मार्गों से होकर गुजरेंगे वाहन

एटा से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहन सोरों बाबा एटा रोड से डायवर्ट होकर अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर एवं गंजडुंडवारा होते हुए कासगंज गंगा पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।

हाथरस की ओर से आने वाले वाहन नदरई तिराहा से सोरों बाबा एटा रोड होते हुए अमरपुर घाट बाईपास मार्ग से होकर आगे जाएंगे।

अलीगढ़ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को हजारा नहर पुल से मामा बाईपास एवं गोरखा नहर पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

कछला गंगा घाट से कासगंज की ओर आने वाले वाहनों को दुपहिया मोड़ नगरिया थाना सोरों से डायवर्ट कर सहावर एवं अमांपुर मार्ग से निकाला जाएगा।

सोरों से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले वाहन नगरिया तिराहा से शाहबाजपुर होते हुए कासगंज गंगा पुल मार्ग से गुजरेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल

गंगा दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

  • पुलिस चौकी नगरिया से आगे पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन की ओर खाली मैदान में पार्किंग-1 बनाई गई है।
  • गोला कुंडा स्थित निर्माणाधीन NHAI बाईपास पर पार्किंग-2 निर्धारित की गई है।
  • नारायण आश्रम के सामने पुलिस चौकी कछला के पास रेलवे लाइन की ओर खाली मैदान में पार्किंग-3 बनाई गई है।
  • मेला ग्राउंड सोरों में भी अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की गई है।

पुलिस प्रशासन ने की सहयोग की अपील

कासगंज पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *