गन्ना भुगतान व यूरिया संकट को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौंपा मांगपत्र

गन्ना भुगतान व यूरिया संकट को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौंपा मांगपत्र

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने जनपद आगमन पर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री तथा प्रभारी मंत्री से भेंट कर दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में उन्होंने जिले के गन्ना किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को मिल प्रबंधन द्वारा अतिशीघ्र कराए जाने की मांग उठाई। साथ ही किसानों को गन्ने की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की भी मांग की।

मनोज चौहान ने कहा कि वर्तमान में जिले में यूरिया वितरण व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जिन किसानों के पास 5 बीघा भूमि है उन्हें 2 पैकेट यूरिया दिए जा रहे हैं, जबकि 50 बीघा भूमि वाले किसानों को भी केवल 2 पैकेट ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे बड़े किसानों को अपनी फसल बचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि किसानों को उनके कृषि रकबे के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि गन्ना फसल प्रभावित न हो और किसानों को राहत मिल सके। प्रभारी मंत्री से गन्ना किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की अपील भी की गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *