मिलावटी पेट्रोल से बीच रास्ते बंद हुई KTM बाइक, पेट्रोल पंप पर युवक का हंगामा सोरों-कछला मार्ग स्थित तिरुपति बालाजी फिलिंग स्टेशन पर लगाए गंभीर आरोप, सैंपल लेकर जांच की उठाई मांग

मिलावटी पेट्रोल से बीच रास्ते बंद हुई KTM बाइक, पेट्रोल पंप पर युवक का हंगामा

सोरों-कछला मार्ग स्थित तिरुपति बालाजी फिलिंग स्टेशन पर लगाए गंभीर आरोप, सैंपल लेकर जांच की उठाई मांग

सोरों, कासगंज।सोरों-कछला मार्ग स्थित तिरुपति बालाजी फिलिंग स्टेशन (भारत पेट्रोलियम) पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उसकी करीब ढाई लाख रुपये कीमत की केटीएम बाइक खराब हो गई। बाद में दूसरी जगह से पेट्रोल डलवाने पर बाइक सही तरीके से चलने लगी।

जानकारी के अनुसार एटा निवासी बृजेश कुमार अपनी केटीएम बाइक में नगरीया स्थित तिरुपति बालाजी फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाकर निकले थे। आरोप है कि कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक बाइक में खराबी आ गई। इसके बाद वह बाइक को लेकर सोरों में मैकेनिक नासिर के पास पहुंचे। मैकेनिक ने जांच के बाद बताया कि बाइक में मिलावटी पेट्रोल होने की आशंका है, जिसके चलते इंजन प्रभावित हुआ है।

बताया गया कि मैकेनिक ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद पाइप के जरिए बाइक का पूरा पेट्रोल बाहर निकाला। इसके बाद सोरों स्थित एचपी पेट्रोल पंप “कमलेश पेट्रोल पंप” से तीन लीटर नया पेट्रोल डलवाया गया, जिसके बाद बाइक दोबारा सामान्य रूप से चलने लगी।

इससे नाराज बृजेश कुमार दो कैनों में निकाला गया पेट्रोल लेकर तिरुपति बालाजी फिलिंग स्टेशन पहुंचे और कर्मचारियों पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है कि बाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को पेट्रोल के रुपये वापस कर दिए। वहीं युवक एक लीटर पेट्रोल सैंपल के तौर पर अपने साथ ले गया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

पीड़ित बृजेश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते बाइक का पेट्रोल नहीं निकाला जाता तो उसकी महंगी बाइक में बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने जिला प्रशासन एवं जिला पूर्ति अधिकारी से सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराने तथा पेट्रोल के सैंपल लेने की मांग की है।

वहीं क्षेत्र में इस घटना के बाद वाहन चालकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

#dmkasganj #YogiAdityanath #kasganjpolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *