भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनसेवा का मंत्र

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जनपद कासगंज का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण वर्ग सोरों नगर स्थित मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। समापन सत्र का उद्घाटन एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने किया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक वैचारिक परिवार है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है और इससे संगठन को मजबूती मिलती है।
पूर्व सांसद राजवीर सिंह “राजू भैया” ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने संगठन की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, मानवेन्द्र सिंह एवं पूर्व विधायक ममतेश शाक्य सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान डॉ. शिवप्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, योगेश चौधरी, डॉ. योगेंद्र चौहान, राजवीर भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, डॉ. बी.डी. राना, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, आदित्य काकोरिया, मनोज चौहान, सतेंद्र बॉबी कश्यप, डी.एस. लोधी, श्रीकांत तिवारी, कृष्णा राजपूत, शुभम प्रधान, चित्तर सिंह, गौरव गुप्ता, सुनील गुप्ता, विपिन शर्मा, दानवीर, केशव अग्रवाल, नीतू शर्मा, हिना सिंह, सांत्वना पाराशर, स्नेहलता शर्मा, बृजेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

