किसान हित की आड़ में अराजकता फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर पर रासुका
गैंगस्टर कुलदीप पाण्डेय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत किया गया निरुद्ध

कासगंज। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर कुलदीप पाण्डेय निवासी ग्राम गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, रंगदारी, जमीन कब्जा एवं अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोप है कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में दहशत एवं अराजकता का माहौल बना रहा था, जिससे आमजन एवं व्यापारी वर्ग में भय व्याप्त था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के परीक्षण के बाद जिला मजिस्ट्रेट द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत निरुद्धि आदेश पारित किया गया।
Author: Soron Live 24

