ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा
रात्रि अभियान में 10 वाहनों के चालान, 7 सीज
2.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

कासगंज।एआरटीओ आरपी मिश्र के नेतृत्व में जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष रात्रि अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 10 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल 2.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
प्रवर्तन कार्रवाई एटा रोड, मथुरा रोड, बरेली रोड एवं अलीगढ़ रोड पर की गई। जांच के दौरान पकड़े गए वाहनों से खनन सामग्री, सीमेंट एवं लकड़ी आदि का परिवहन किया जा रहा था।
जिलाधिकारी कासगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मई माह में अब तक 32 ओवरलोड वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि 22 वाहनों को बंद किया गया है। इन कार्रवाइयों के माध्यम से अब तक 8.75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author: Soron Live 24

