लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए 21 दिवसीय अग्नि साधना करेंगे सोमवार मुनी महाराज

लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए 21 दिवसीय अग्नि साधना करेंगे सोमवार मुनी महाराज

सोरों शूकरक्षेत्र। (सचिन उपाध्याय)तीर्थ नगरी सोरों के पावन लहरा गंगा घाट स्थित बाबा बालक दास आश्रम में श्री मंहत 108 श्री सोमवार मुनी महाराज द्वारा 21 दिवसीय अग्नि साधना अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

सोमवार मुनी महाराज ने बताया कि यह अग्नि साधना लोक कल्याण, विश्व शांति, मानव समाज की सुख-समृद्धि एवं सनातन धर्म की उन्नति की कामना को लेकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण की आवश्यकता है, इसी उद्देश्य से यह विशेष साधना की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 21 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, तपस्या एवं धार्मिक अनुष्ठान निरंतर संपन्न होंगे। साधना स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना एवं संतों के प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न अखाड़ों से साधु-संत भाग लेंगे। जयपुर (राजस्थान) से पहुंचे संत पवन मुनी महाराज ने भी अनुष्ठान को सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए इसकी सराहना की।

इस दौरान कुमार पागल बाबा, रघुवीर सिंह, पंडित प्रेमशंकर, कमल सिंह, सत्यपाल सिंह, धनंजय सिंह, गोविन्द सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *