विजय थलापति को मिला वाम दलों और वीसीके का समर्थन, सरकार गठन की अटकलें तेज

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टीवीके प्रमुख विजय थलापति को सीपीआई, सीपीएम और वीसीके का समर्थन मिलने के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार वामपंथी दलों और वीसीके के समर्थन से विजय थलापति की राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई है। इस समर्थन को आगामी राजनीतिक समीकरणों और तमिलनाडु की सत्ता की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
समर्थन की खबर सामने आने के बाद विजय समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं राज्य की राजनीति में नए गठबंधन और संभावित रणनीतियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक सरकार गठन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Author: Soron Live 24

