निर्विरोध चुने गए प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सहावर के अध्यक्ष और मंत्री
– रवि सक्सेना ब्लॉक अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल बने ब्लॉक मंत्री

कासगंज।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के ब्लॉक सहावर का चुनाव संपन्न हुआ। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र फ़रौली पर चुनाव पर्यवेक्षक मुनेश राजपूत जिला महामंत्री और अंकित पुंढीर जिला उपाध्यक्ष की देखरेख में सहावर ब्लॉक का चुनाव संपन्न हुआ। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने नामांकन पत्र की कार्यवाही पूर्ण की। ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कोई अन्य दावेदार नहीं होने पर प्राथमिक विद्यालय गूंदरागंज के रवि सक्सेना को सहावर ब्लॉक का अध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय बोढ़ा नगरिया के सौरभ अग्रवाल को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। जिला अध्यक्ष शुभनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्र ने उपस्थित सभी शिक्षकों को निर्विरोध प्रतिनिधि चुनने पर बधाई दी। नव निर्वाचित दोनों पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षकों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही जनपदीय कार्यकारिणी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने शिक्षक एकता पर बल देते हुए पदाधिकारियों को शिक्षक हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के साथ है और शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर अश्वनी लोधी सह जिला मीडिया प्रभारी, राजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष अमांपुर, राजपाल सिंह पूर्व मंत्री अमांपुर, शाहरेज याकूब एआरपी सहित वीर प्रताप सिंह, निर्मला रानी, भारती आर्या, कल्पना, मोहिनी, तेजवीर सिंह, दीनदयाल, आदर्श वर्मा, दुष्यंत सिंह, भानु प्रताप सिंह, धीरेन्द्र, अनिल चौधरी, उमेश दीक्षित, मुकेश अग्रवाल, केपी सिंह, विपिन कुमार, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, मोहिनी गोयल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

