मेला ग्राउंड प्रकरण में आपातकालीन बोर्ड बैठक बुलाने की मांग, सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

मेला ग्राउंड प्रकरण में आपातकालीन बोर्ड बैठक बुलाने की मांग, सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

सोरों (कासगंज)। सोरों नगर पालिका परिषद के सभासदों ने मेला ग्राउंड में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल आपातकालीन बोर्ड बैठक बुलाए जाने की मांग की है। सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी ने कहा कि बिना बोर्ड की सहमति के किए जा रहे निर्माण कार्य नगर हित के विपरीत हैं और इस पर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा होना आवश्यक है।

सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी द्वारा अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति में नगर पालिका आरआई शैलेन्द्र सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका परिषद सोरों स्थित मेला ग्राउंड में वर्षों से प्रांतीय मेले का आयोजन होता आ रहा है। यह स्थान नगर की सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। आरोप लगाया गया कि वर्तमान में यहां साइबर थाना एवं अन्य भवनों का निर्माण अस्थायी रूप से कराया जा रहा है, जिसे रोका जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 86(2) का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस गंभीर विषय पर तत्काल आपातकालीन बोर्ड बैठक आयोजित की जाए, ताकि सभी बोर्ड सदस्य आपसी चर्चा कर प्रस्ताव पारित कर सकें और भूमि को पुनः नगर पालिका के अधीन कराने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

सभासदों ने कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो भविष्य में प्रांतीय मेले एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के आयोजन में दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने नगर हित को सर्वोपरि बताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सभासद अनुभव निर्भय, विजय गोस्वामी, सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी सहित अन्य सभासद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *