“बजट 2026 विकसित भारत की नींव” — कासगंज के उत्कर्ष उपाध्याय ने यूथ पार्लियामेंट में रखे दमदार विचार

“बजट 2026 विकसित भारत की नींव” — कासगंज के उत्कर्ष उपाध्याय ने यूथ पार्लियामेंट में रखे दमदार विचार

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट सत्र में 75 जिलों के 375 युवाओं की भागीदारी, बजट 2026 पर हुई गहन चर्चा:


लखनऊ/कासगंज। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 1 मई से 3 मई तक आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट सत्र में प्रदेश के 75 जिलों से आए 375 युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। तीन दिवसीय इस आयोजन का मुख्य विषय “बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना” रहा, जिस पर प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।
कासगंज जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे युवा प्रतिभागी उत्कर्ष उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि “बजट 2026 विकसित भारत 2047 का मजबूत आधार है, जो देश के युवाओं को नई दिशा और नई उड़ान प्रदान करेगा।” उनके विचारों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर बृजेश पाठक ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, समापन दिवस पर डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया और सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए।
यह आयोजन न केवल युवाओं के विचारों को मंच प्रदान करने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया।
#YouthParliament #UttarPradesh #Kasganj #Budget2026 #ViksitBharat

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *