देशभर में मौसम का अलर्ट: 4 मई को 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेगी तेज हवा

देशभर में मौसम का अलर्ट: 4 मई को 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेगी तेज हवा

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से नदी और डैम के किनारे रहने वाले किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है, जहां भूस्खलन और तेज बारिश का खतरा बना हुआ है।
पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार निचले क्षोभमंडल स्तर पर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
यात्रा करने वालों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। प्रशासन भी संभावित आपदा को देखते हुए अलर्ट मोड पर है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *