राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – कासगंज मातृ शक्ति गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – कासगंज मातृ शक्ति गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मातृ शक्ति गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की गई

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय डॉ. कृष्ण वीर जी (प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, ब्रज प्रांत) उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में डॉ. कृष्ण वीर जी ने मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के अंतर्गत स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। साथ ही उन्होंने संस्कारों के संरक्षण एवं नई पीढ़ी के निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रेनू गौड़ जी ने अपने संबोधन में माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के समापन में जिला संघचालक दीपराज माहेश्वरी ने देश की आंतरिक सुरक्षा पर विषय रखा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की बाह्य सुरक्षा तो भारतीय सेना कर लेगी परंतु देश के अंदर जो खतरा हैं जैसे लव जिहाद, धर्म परिवर्तन उनसे निपटने हेतु महिलाओं को ही अपने परिवार को तैयार करना होगा जिससे भारत एक परम वैभवशाली राष्ट्र बन सके। भारतीय महिला ही दुर्गा सरस्वती एवं आवश्यकता पड़ने पर काली का अवतार भी बन सकती है कहीं भी किसी भी संस्कृत में महिला को देवी का दर्जा प्राप्त नहीं है केवल भारतीय संस्कृति ऐसी है जिसमें महिला को देवी का अवतार माना गया है।

अंत में सभी ने एक साथ मिलकर भारत माता की आरती उतारी

 

कार्यक्रम में मंच पर आदरणीय डॉ. कृष्ण वीर जी के साथ माननीय जिला संघचालक श्री दीपराज जी, श्रीमती रेनू गौड़ जी, श्रीमती मीना माहेश्वरी जी (नगर पालिका अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हिमांशु महेश्वरी व रोहतास जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक श्री अवनीश जी, जिला प्रचारक आर्येंद्र जी, जिला प्रचार प्रमुख हिमांशु जी, श्री अमित जी, श्री जयंत जी, भगवानदास जी तथा नगर प्रचारक आकाश जी का विशेष योगदान रहा।

तथा महिला शक्ति के रूप में सरिता शर्मा जी,सोनी वर्मा जी, विजयलक्ष्मी, पूर्णिमा, सीमा विजयवर्गीय, अमृता सिंह, अनिता सक्सेना, भावना गुप्ता, अनिता, सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं प्रभावी बना।

 

#BreakingNews #rss

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *