पानी को तरसे सोरों के वार्ड 4 और 11 के लोग: तीन सरकारी हैंडपंप खराब, पांच महीने से नहीं हुई सुनवाई

पानी को तरसे वार्ड 4 और 11 के लोग: तीन सरकारी हैंडपंप खराब, पांच महीने से नहीं हुई सुनवाई

सोरों (कासगंज)।नगर पालिका परिषद सोरों के वार्ड नंबर 4 एवं 11 के मोहल्ला पजाया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र में लगे तीन सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।
स्थानीय निवासी अन्नू ने बताया कि वाल्मीकि धर्मशाला के निकट स्थित सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले करीब पांच महीनों से खराब है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह अन्य दो हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे पूरे इलाके के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें मूलभूत सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या और विकराल होती जा रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द हैंडपंपों की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *