सार्वजनिक शौचालय बना सब्जी गोदाम, सभासद ने थाने में दी लिखित तहरीर मुकद्दमा दर्ज करने की मांग

सार्वजनिक शौचालय बना सब्जी गोदाम, सभासद ने थाने में दी लिखित तहरीर

शौचालय के अंदर रखी मिली सब्जियां, संक्रमण का खतरा बढ़ा ठेकेदार व आढ़तियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

सोरों (कासगंज)।
नगर पालिका परिषद सोरों क्षेत्र में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां कछला गेट स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का उपयोग शौच के बजाय सब्जी गोदाम के रूप में किया जा रहा है। इस मामले को लेकर वार्ड संख्या 13 के सभासद पवनेश सक्सेना ने थाना कोतवाली सोरों में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
सभासद के अनुसार, नगर परिषद द्वारा बनाए गए उक्त शौचालय को ठेकेदार ने कथित रूप से मोहसिन पुत्र लाड़ले और लाड़ले पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला योगमार्ग, लहरा रोड को अवैध रूप से सब्जी आढ़त चलाने के लिए दे दिया। आरोप है कि दोनों आढ़ती शौचालय के अंदर ही सब्जियां रखकर उनका व्यापार कर रहे हैं।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 28 अप्रैल को एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए खरीदी गई सब्जियों के संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हुए। इसके बाद 30 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे सभासद ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां शौचालय के अंदर कद्दू समेत अन्य सब्जियां रखी मिलीं।
सभासद पवनेश सक्सेना का कहना है कि इस तरह शौचालय में रखी सब्जियों के सेवन से हैजा और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने इसे जनता के साथ खिलवाड़ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को लेकर सभासद ने ठेकेदार और संबंधित आढ़तियों के खिलाफ IPC की धारा 405/406 तथा BNS की धारा 316(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है और सार्वजनिक सुविधा को उसके मूल उद्देश्य के लिए कब तक बहाल किया जाता है। सोरों कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई मामले की जांच की जा रही है।

#YogiAdityanath #BreakingNews #kasganjnews #Kasganjpolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *