स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में उठी आवाज, उपभोक्ताओं को पोस्टपेड बिलिंग का विकल्प देने की मांग

स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में उठी आवाज, उपभोक्ताओं को पोस्टपेड बिलिंग का विकल्प देने की मांग

15 दिन में कार्रवाई न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी

कासगंज। जनपद में लागू की जा रही स्मार्ट मीटर/प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में अब उपभोक्ताओं की आवाज तेज होती नजर आ रही है। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हरवीर सिंह भारतीय के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड कासगंज के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान प्रीपेड मीटर प्रणाली के कारण आम उपभोक्ताओं को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात या आपातकालीन परिस्थितियों में बैलेंस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि सभी उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से पोस्टपेड बिलिंग प्रणाली का विकल्प दिया जाए। साथ ही मासिक बिलिंग चक्र सुनिश्चित करने, बिजली बिल जमा करने के लिए कम से कम 15 दिन की ग्रेस अवधि देने और प्रीपेड मीटर को पूर्णतः वैकल्पिक (इच्छानुसार) बनाने की मांग भी शामिल है।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को स्पष्ट एवं विस्तृत बिलिंग विवरण उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों व डिजिटल रूप से कमजोर वर्ग के लिए ऑफलाइन भुगतान सुविधा शुरू करने तथा शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण हेतु सुदृढ़ व्यवस्था विकसित करने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *